क्या आप अल्जाइमर को रोक सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 13:45

अल्जाइमर रोग का कोई इलाज नहीं है, लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख कर किसी भी बड़े खतरे से बचा जा सकता है.

Alzheimer's Disease: इन 5 बातों का ध्यान रख अल्जाइमर का रिस्क कर सकते हैं कम -

सही डाइट का सेवन करें– इस समस्या से बचाव के लिए आपको मेडिटेरेनियन डाइट के समान डाइट को फॉलो करना चाहिए जैसे सब्जियां, फल, लीन प्रोटीन, खासतौर पर ऐसे प्रोटीन सोर्स जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स हों.

वजन को सही रखें– अल्जाइमर डिजीज से बचने के लिए वजन को संतुलित बनाए रखना जरूरी है. इसके लिए सही खाएं और व्यायाम करें.

बुरी आदतों से बचें- अल्कोहल, स्मोकिंग आदि को छोड़ कर भी इस समस्या से बचा जा सकता है.

वैस्कुलर रिस्क फैक्टर्स को कंट्रोल करें- अल्जाइमर डिजीज से प्रिवेंशन के लिए वैस्कुलर रिस्क फैक्टस को कंट्रोल करना चाहिए जिसमें हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज आदि शामिल हैं.

मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें– किसी भी रोग से बचाव के लिए अपनी मेंटल हेल्थ को सही रखना भी जरूरी है. इसके साथ ही कॉग्निटिव स्किल्स का इस्तेमाल करें. इस रोग से बचने के लिए हेड इंजरीज से भी बचें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info